उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में लूटेरों का आतंक बढ़ गया है. ऐसा लग रहा है कि इन लुटेरों को पुलिस का कोई डर नहीं रह गए है. राजधानी में यूनिट दो के वीए 20/4 में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न महान्ति के घर में घुसकर लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम पत्रकार के घर के सामने उनकी सास, पत्नी तथा बेटी कहीं से लौट रही थीं तो एक लुटेरा उनकी सास का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया.
लुटेरे ने उनकी सास को धमका कर तथा घायल कर उनके गले की चेन छीनकर भाग निकला. पत्रकार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से भुवनेश्वर के लोग खौफ में हैं. उनका कहना है कि जब हाई सिक्योरिटी जोन में लुटेरे घरों में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो दूसरे इलाकों की स्थिति क्या होगी.





