इंदौर। सिटी न्यूज के स्टेट न्यूज हेड हरीश फतेहचंदानी को सिटी न्यूज प्रबंधन ने बाय-बाय कर दिया है। फतेहचंदानी ने तीन माह पूर्व शुरू हुए सिटी न्यूज में दमदारी के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। चर्चा है कि फतेहचंदानी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फिलहाल अनिल सिंह चौहान और अद्र्धेदु भूषण को एडिटोरियल का दायित्व सौंपा गया है। फतेहचंदानी ने सिटी न्यूज से पहले डीजी न्यूज, बीटी न्यूज और चौथा संसार में विभिन्न पदों पर काम किया है। डीजी न्यूज प्रबंधन से विवाद के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था। सिटी न्यूज में जाने के बाद फतेहचंदानी ने डीजी न्यूज के अधिकांश स्टाफ को सिटी न्यूज में ज्वाइन कराया था।





