जी न्यूज़, सहारा व हिंदुस्तान टाइम्स समेत कई बड़े मीडिया हाउस में अपनी सेवाएँ देने के बाद केपी मलिक ने अब आगरा के सी न्यूज़ उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड चैनल को बतौर राजनीतिक संपादक ज्वाइन कर लिया है। केपी मलिक सी न्यूज़ का काम दिल्ली ब्यूरो से देखेंगे। दिल्ली में बैठकर अब वे समूचे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक गतिविधियों पर रखेंगे। ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उनके मातहत सी न्यूज़ के सभी रिपोर्टर्स, कैमरामैन, इनपुट व आउटपुट हेड होंगे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपनी टीम को भी सी न्यूज़ ज्वाइन कराएँगे। यानी सी न्यूज में एक उठापटक देखने को मिल सकती है।
न्यूज पोर्टल तहलका न्यूज में उप-संपादक रहे पत्रकार अनुराग मिश्र नये वर्ष पर SAC Management India Pvt. Ltd के लखनऊ से प्रकशित होने वाले साप्ताहिक अखबार व न्यूज पोर्टल जन लोकतंत्र से अपनी नयी पारी की शुरुआत करेंगे। वो यहाँ पर बतौर उप- संपादक अपनी सेवायें देंगे। अनुराग मिश्र इससे पहले लखनऊ से चलने वाले न्यूज पोर्टल जनमत न्यूज और युनाइटेड भारत न्यूज पेपर में अपनी सेवायें दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप लिखे उनके कई लेख लखनऊ से प्रकशित होने वाले विभिन्न अखबारों में प्रकशित हो चुके हैं।





