Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्‍तान के रिपोर्टर ने किया युवती का यौन शोषण, इज्‍जत की कीमत लगाई एक लाख

: यूपी पुलिस से भी नहीं मिला पीडिता को न्‍याय : दिल्‍ली गैंगरेप पर तमाम मीडियावालों ने नैतिकता, संस्‍कार और पता नहीं क्‍या क्‍या बातें लिखीं, कहीं, पर ये लोग उसका क्‍या करेंगे जो गंदगी खुद मीडिया के अंदर पल रही है. क्‍या ये लोग इतने ताकतवर हो गये हैं कि इनके दबाव से मजलूमों को इंसाफ भी नहीं मिल सकता. या यूपी की सरकार और पुलिस ही ऐसी हो गई है कि वो आरोपियों के साथ खड़ी दिख रही है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है गोरखपुर से. गोरखपुर के हिंदुस्‍तान अखबार में काम करने वाले पत्रकार शशिकांत जायवाल पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के नाम पर यौन शोषण किया और अब पुलिस से मिलकर मेरी इज्‍जत की कीमत एक लाख रुपये लगवा दी.

: यूपी पुलिस से भी नहीं मिला पीडिता को न्‍याय : दिल्‍ली गैंगरेप पर तमाम मीडियावालों ने नैतिकता, संस्‍कार और पता नहीं क्‍या क्‍या बातें लिखीं, कहीं, पर ये लोग उसका क्‍या करेंगे जो गंदगी खुद मीडिया के अंदर पल रही है. क्‍या ये लोग इतने ताकतवर हो गये हैं कि इनके दबाव से मजलूमों को इंसाफ भी नहीं मिल सकता. या यूपी की सरकार और पुलिस ही ऐसी हो गई है कि वो आरोपियों के साथ खड़ी दिख रही है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है गोरखपुर से. गोरखपुर के हिंदुस्‍तान अखबार में काम करने वाले पत्रकार शशिकांत जायवाल पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के नाम पर यौन शोषण किया और अब पुलिस से मिलकर मेरी इज्‍जत की कीमत एक लाख रुपये लगवा दी.

हिंदुस्‍तान, गोरखपुर में सीनियर सब एडिटर शाशिकांत की जान पहचान फेसबुक के जरिए मेरठ की रहने वाली बंदना अग्रवाल (बदला हुआ नाम) से हुई. कुछ समय बाद उसने बंदना से शादी का प्रस्‍ताव रखा. कुछ सोचने समझने के बाद बंदना ने हां कर दी. इसके बाद शशिकांत ने विधिवत बंदना के साथ शादी कर लिया. पर ढाई माह बाद अचानक उसने बंदना को छोड़ दिया. बंदना अब इंसाफ के लिए दर दर की ठोंकरे खा रही हैं. वो सीएम से भी मिल चुकी हैं, परन्‍तु सरकारी कागज तो चलता ही ऐसे है कि आपकी उम्र बीत जाए इंसाफ पाने में, बंदना के साथ भी ऐसा ही हो रहा है. उन्‍हें इंसाफ मिलता नहीं दिख रहा है.

शशिकांत के साथ बंदना (पहचान छिपाने के लिए चेहरा ब्‍लर कर दिया गया है)

बंदना कहती हैं कि शशिकांत ने मेरे साथ शादी की. हम गोरखपुर में ढाई महीने तक पति-पत्‍नी के साथ रहे. जब उसका मन भर गया तो उसने मुझे छोड़ दिया. जब मैंने एतराज जताया और पुलिस से शिकायत की तो एक क्राइम रिपोर्टर अरविंद कुमार राय के सहयोग से मेरे इज्‍जत की कीमत एक लाख रुपये लगवा दी. मुझे ये पैसे नहीं इंसाफ चाहिए था, पर पुलिस ने मुझ पर दबाव बनाकर तथा ये कहकर की यहां तुम्‍हारी कोई मदद नहीं करेगा. अच्‍छा है कि पैसे लो और मेरठ चली जाओ. बंदना बताती हैं कि पुलिस ने जबरिया मुझे एक लाख रुपये देकर मामला रफा दफा कर दिया. मैं न्‍याय की लिए दर दर की ठोकर खा रही हूं.

रोते हुए बंदना बताती हैं कि कई दिनों तक लखनऊ में स्‍टेशन पर रहकर रातें काटीं. तब जाकर सीएम से मुलाकात हुई. रोज सुबह आठ बजे पहुंच जाती थी सीएम आवास शाम तक रहती थी पर मुलाकात नहीं हो पाती थी. कई रोज जाने के बाद कुछ लोगों को दया आई तो उन्‍होंने मिलवा दिया. पर इसके बाद भी अब तक इंसाफ नहीं मिला है. सीएम के पास से काउंसिलिंग के लिए मेरठ पुलिस को एक पत्र आने के सिवा. बंदना का आरोप है कि अपनाने की बात कहने पर शशिकांत कह रहा है कि हम लिविंग रिलेशनशिप में थे. इसमें शादी करने की बात कहां है. जबकि उसने मुझसे शादी की थी. अब धोखा दे रहा है.

बंदना का कहना है कि क्‍या कोई अपनी बहन-मां को मंगलसूत्र पहनाता है. मंगलसूत्र तो पत्‍नी को ही पहनाया जाता है. उसने मेरा एबार्शन भी कराया. जब मेरे से उसका मन भर गया तो मुझे छोड़ दिया. बंदना का कहना है कि उसे कहीं से न्‍याय मिलता नहीं दिख रहा है. वो अब हिंदुस्‍तान के दिल्‍ली कार्यालय के सामने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर लेगी. इस तरह के बरबाद जीवन से तो अच्‍छा है कि मेरी मौत हो जाए. मैं अपनी इज्‍जत का कीमत लेकर जीवित नहीं रह सकती. इस संबंध में शाशिकांत का भी पक्ष लिया गया परन्‍तु उन्‍होंने कोई कमेंट नहीं किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...