आगरा से प्रकाशित होने वाले द सी एक्सप्रेस को अलविदा कह सब एडिटर के तौर पर सेवाएँ दे रहे धर्मेन्द्र पाराशर, योगेश शुक्ला ने कल्पतरु एक्सप्रेस ज्वाइन किया है. दोनों ने सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. योगेश इसके पहले सी एक्सप्रेस को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले वे राजस्थान पत्रिका समेत कई संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. धर्मेद्र भी सी एक्सप्रेस, एनडीटीवी एवं नवलोक टाइम्स समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





