Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”हरियाणा न्‍यूज के मालिक गोपाल कांडा की नौकरानी थी गीतिका शर्मा”

सिरसा : गीतिका शर्मा को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की नौकर कह कर प्रदेश के मंत्री शिव चरण शर्मा विवादों में घिर गए है। विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में कांडा मुख्य आरोपी हैं। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि जिस मामले में कांडा को आरोपी बनाया गया है वह मामला इतना बड़ा भी नहीं है। भाजपा और महिला संगठनों ने शर्मा की टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए इसे असंवेदनशील, अपमानजनक और शर्मनाक बताया।

सिरसा : गीतिका शर्मा को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की नौकर कह कर प्रदेश के मंत्री शिव चरण शर्मा विवादों में घिर गए है। विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में कांडा मुख्य आरोपी हैं। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि जिस मामले में कांडा को आरोपी बनाया गया है वह मामला इतना बड़ा भी नहीं है। भाजपा और महिला संगठनों ने शर्मा की टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए इसे असंवेदनशील, अपमानजनक और शर्मनाक बताया।

गीतिका के भाई अंकित ने मंत्री से माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस नेता शर्मा ने कहा कि यह इतना बड़ा मामला भी नहीं है। उन्होंने (कांडा ने) गीतिका को गलती से नौकरी पर रख लिया था। उन्होंने गीतिका आत्महत्या मामले का जिक्र करते हुए यह बात कही। जेल में कैद कांडा के जन्म दिन पर 29 दिसंबर को उनके समर्थकों ने यहां एक जश्न का आयोजन किया था। इसमें शरीक होते हुए शर्मा ने यह टिप्पणी की थी। गीतिका कांडा के मालिकाना हक वाली एमडीएलआर एयरलाइन की कर्मचारी थी हालांकि यह एयरलाइन अब बंद हो चुकी है।   

गौरतलब है कि 23 वर्षीय गीतिका को उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित उसके आवास पर मृत हालत में पाया गया था। उसने अपने सुसाइड नोट में कहा था कि वह कांडा और उनकी सहयोगी अरुणा चड्ढा की प्रताड़ना के चलते अपनी जीवन लीला खत्म कर रही है। अरुणा इस मामले में सह आरोपी हैं। शर्मा ने कहा कि उनका (कांडा का) जन्मदिन जेल में और दिल्ली में भी मनाया जा रहा है। गोपाल कांडा हमेशा हमारे बीच हैं। वह किसी बात से नहीं डरते, वह किसी से नहीं डरते।

बाद में, शर्मा यह कह कर अपनी टिप्पणी को तवज्जो नहीं देते नजर आए कि कांडा का मामला अभी अदालत में है। उन्होंने कहा कि मैं अदालत का सम्मान करता हूं और अदालत इस बारे में फैसला करेगी कि वह दोषी हैं या नहीं। यदि उन्होंने कोई अपराध किया है तो अदालत उन्हें आरोपित करेगी अन्यथा वह रिहा कर दिए जाएंगे। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। कुछ ही दिनों में जांच का नतीजा आ जाएगा।

भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी ने शर्मा की निंदा करते हुए उनकी टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और चेतावनी दी कि इस तरह के असंवेदनशील बयान से लोगों का गुस्सा बढ़ जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि पार्टी शर्मा से बात करेगी क्योंकि वह उनकी टिप्पणी से अवगत नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि नेताओं को बहुत सावधानी से टिप्पणी करनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि वह लड़की (गीतिका) को कांडा का नौकर कह कर उसका अपमान कर रहे हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...