एक शादी दो कारपोरेट घराने को नजदीक लाने वाली है. मुकेश व अनिल अंबानी तथा देश की एक बड़े मीडिया संस्थान हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स की मालकिन शोभना भरतिया का परिवार रिश्तेदार बनने जा रहा है. धीरुभाई अंबानी की पुत्री नीना कोठारी की पुत्री नयनतारा कोठारी तथा कांग्रेसी सांसद शोभना भरतिया एवं बिजनेसमैन श्याम भरतिया के पुत्र समित भरतिया एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. यह शादी चेन्नई में होने जा रही है.
मुकेश अंबानी, जिनका रिलायंस इंडस्ट्रीज नेटवर्क18 के माध्यम से ईटीवी में अपना बड़ा स्टेक रखता है, का घर अंतिला भी एक और आयोजन का गवाह बनेगा. कुछ समय पहले ही मुकेश अंबानी ने सचिन तेंदुलकर के सौ अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे होने पर अंतिला में शानदार पार्टी आयोजित की थी. मुकेश इस बार अपने भांजी की शादी की खुशी में पांच जनवरी को एक बड़े भोज का आयोजन कर रहे हैं. समझा जा रहा है कि इसमें देश की जानी मानी हस्तियां उपस्थित होंगी. इसके अलावा ये पहला मौका है, जब धीरुभाई के किसी नाती या पोते की शादी हो रही है. दूसरे लम्बे समय बाद किसी आयोजन में धीरुभाई अंबानी के सभी संतानें एक साथ दिखेंगी.






