Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला के नार्थ हेड उदय कुमार नोएडा तबादला, बने न्‍यूज नेटवर्क हेड

अमर उजाला से बड़ी खबर है कि नार्थ रीजन हेड एवं वरिष्‍ठ पत्रकार उदय कुमार को चंडीगढ़ से नोएडा बुलाया जा रहा है. प्रबंधन ने उनका तबादला नोएडा के लिए कर दिया है. वे जल्‍द ही नोएडा में अपनी जिम्‍मेदारी संभाल लेंगे. फिलहाल प्रबंधन ने उन्‍हें पूरे ग्रुप का न्‍यूज नेटवर्क हेड बनाकर नोएडा बुलाया है. पर सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन नार्थ में अमर उजाला का झंडा गाड़ने वाले उदय कुमार की उपयोगिता का फायदा अब नेशनल स्‍तर पर उठाना चाहता है.

अमर उजाला से बड़ी खबर है कि नार्थ रीजन हेड एवं वरिष्‍ठ पत्रकार उदय कुमार को चंडीगढ़ से नोएडा बुलाया जा रहा है. प्रबंधन ने उनका तबादला नोएडा के लिए कर दिया है. वे जल्‍द ही नोएडा में अपनी जिम्‍मेदारी संभाल लेंगे. फिलहाल प्रबंधन ने उन्‍हें पूरे ग्रुप का न्‍यूज नेटवर्क हेड बनाकर नोएडा बुलाया है. पर सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन नार्थ में अमर उजाला का झंडा गाड़ने वाले उदय कुमार की उपयोगिता का फायदा अब नेशनल स्‍तर पर उठाना चाहता है.

बताया जा रहा है कि प्रबंधन जल्‍द ही उदय कुमार के जिम्‍मे समूह के रिक्रूटमेंट हेड की जिम्‍मेदारी सौंप देगा. इसके साथ ही उनका नाम नोएडा में संपादक के रूप में जाने लगेगा. वरिष्‍ठ पत्रकार एवं अमर उजाला, नोएडा के स्‍थानीय संपादक देवप्रिय अवस्‍थी रिटायरमेंट के बाद एक्‍सटेंशन पर चल रहे हैं, लिहाजा प्रबंधन अब उनके एक्‍सटेंशन को बढ़ाने की बजाय उनका ससम्‍मान विदाई देना चाहता है. इसीलिए उदय कुमार को फिलहाल न्‍यूज नेटवर्क हेड बनाकर नोएडा बुलाया गया है. बाद में देवप्रिय अवस्‍थी के जाने के बाद संपादक बना दिया जाएगा. 

सौम्‍य व्‍यवहार वाले उदय कुमार पिछले तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे नवभारत टाइम्‍स, दिनमान टाइम्‍स, हिंदुस्‍तान को भी लम्‍बे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं. वे पिछले एक दशक से अमर उजाला से जुड़े हुए हैं. प्रबंधन उनके लगन एवं समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया है. एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर कम नार्थ इंडिया हेड उदय कुमार के नेतृत्‍व में अमर उजाला ने जम्‍मू कश्‍मीर तथा हिमाचल में अपने प्रतिद्वंद्वी अखबारों को पीछे छोड़कर कई सालों से नम्‍बर वन है. उनके नेतृत्‍व में ही यह अखबार चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा में भी दूसरे अखबारों को कड़ी टक्‍कर दे रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...