लाइव इंडिया चैनल को खरीदने वाली महेश मोटेवार की कंपनी प्रोस्पर्टी एग्रो अब प्रिंट के क्षेत्र में भी उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी प्रिंट मीडिया में अखबार नहीं बल्कि पत्रिका के जरिए अपना कदम रखेगी. सूत्रों का कहना है कि यह समूह एक साथ कई विषयों पर पत्रिका लांच कर सकता है. इसमें राजनीतिक, सामाजिक तथा कृषि आधारित पत्रिकाएं शामिल हो सकती हैं. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इन पत्रिकाओं को लांच करने की योजना पर काम चल रहा है. यह कंपनी भी पर्ल समूह की तरह चैनल और मैगजीन के क्षेत्र में कदम जमाने की कोशिश में है.
माना जा रहा है कि यह कंपनी पहले पशुपालन से जुड़े व्यवसाय में लगी हुई थी, लिहाजा इसका मुख्य लक्ष्य किसान ही होगा. वैसे भी खेती-किसानी पर पत्रिकाओं का बड़ा आकाल है. कंपनी का आकलन है कि यह कृषि और पशुपालन पत्रिका के बाजार के लिए बड़ा क्षेत्र हो सकता है.





