Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भूमि घोटाले के आरोपी की गुरु गोविंद सिंह से तुलना की खबर छापने वाले अखबार के खिलाफ जांच के आदेश

इंदौर। इंदौर से प्रकाशित मासिक अखबार ‘खालसा टाइम्स’ में भूमि घोटाले के जानेमाने आरोपी रणवीरसिंह उर्फ बॉबी छाबड़ा की तुलना सिक्खों के 10वें धर्मगुरु गोविंद सिंहजी से करने के मामले में इंदौर की मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने पुलिस जांच के आदेश जारी किए है। परिवादी इंद्रजीतसिंह भाटिया (एडवोकेट) ने बताया कि उक्त अखबार में एक समाचार में बॉबी की तुलना गुरु गोविंद सिंहजी से की गई थी और उसे उनकी तरह जंग लड़ना बताया गया था।

इंदौर। इंदौर से प्रकाशित मासिक अखबार ‘खालसा टाइम्स’ में भूमि घोटाले के जानेमाने आरोपी रणवीरसिंह उर्फ बॉबी छाबड़ा की तुलना सिक्खों के 10वें धर्मगुरु गोविंद सिंहजी से करने के मामले में इंदौर की मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने पुलिस जांच के आदेश जारी किए है। परिवादी इंद्रजीतसिंह भाटिया (एडवोकेट) ने बताया कि उक्त अखबार में एक समाचार में बॉबी की तुलना गुरु गोविंद सिंहजी से की गई थी और उसे उनकी तरह जंग लड़ना बताया गया था।

इस समाचार से सिक्ख समुदाय की भावना आहत हुई थी, जिसे आधार बनाकर अखबार के मुख्य संपादक मनजीत सिंह के खिलाफ एक आपराधिक परिवाद 19 दिसंबर 2012 को पेश किया गया था। परिवाद पर गुरुवार को मजिस्‍ट्रेट कोर्ट में परिवादी के बयान हो गए थे। शुक्रवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आरके रावतकर ने राजेंद्रनगर टीआई को पुलिस जांच के आदेश जारी करते हुए उनसे अगली तारीख 4 फरवरी को रिपोर्ट पेश करने को कहा है। गुरुवार को परिवादी ने संपादक द्वारा सिख संगत से क्षमा मांगने के भी दस्तावेज पेश कर बताया था कि समाचार से समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई थी।

पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा : वर्ष 2007 में भी डेरा सच्चा सौदा के राम-रहीमसिंह की तुलना गुरु गोविंद सिंह से करने पर उक्त वकील के परिवाद पर इंदौर की मजिस्ट्रेट डा. शुभ्रासिंह द्वारा संज्ञान लेकर आपराधिक केस दर्ज किया गया था। बाद में उनका आदेश दो साल बाद हाईकोर्ट से इस आधार पर निरस्त हुआ था कि मामले में केंद्र सरकार से अनुमति ली गई थी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...