दैनिक जागरण समूह के उर्दू अखबार इंकलाब से खबर है कि अब इसके प्रिंट लाइन में पब्लिशर तथा एडिटर का नाम जाने लगा है. अब तक उर्दू अखबार के प्रिंट लाइन में किसी का नाम प्रकाशित नहीं होता था, पर अब समूह ने इसका प्रकाशन शुरू कर दिया है. अखबार के पब्लिशर के रूप में अरुण कुमार सिंह का नाम जाने लगा है. अरुण लम्बे समय से जागरण समूह के साथ हैं. वहीं संपादक के रूप में शकील शम्सी का नाम प्रकाशित हो रहा है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में जागरण समूह इंकलाब में कुछ और बदलाव करेगा.





