दैनिक भास्कर, दिल्ली के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव क्षितिज के पिता वागीश चंद्र गुप्ता का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे. कुछ समय से बीमार चल रहे थे. परिजन आज तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए हास्पीटल लेकर गए थे, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वे अपने पुत्र के साथ वैशाली के कोर्णाक अपार्टमेंट में रहते थे. उनका अंतिम संस्कार गाजियाबाद के हिंडन श्मशान घाट पर किया गया. इस दौरान भास्कर से जुड़े लोगों समेत तमाम लोग मौजूद रहे.
राजस्थान पत्रिका, उदयपुर में कार्यरत वरिष्ठ फोटो पत्रकार प्रमोद सोनी के पिता रामेश्वर लाल सोनी का निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में चल रहा था. यहीं पर इलाज के दौरान उनका निधन हुआ. उनका अंतिम संस्कार उदयपुर में ही किया गया. वे अपने पीछे दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.





