: कानाफूसी : जागरण में गुरुवार को प्रकाशित एक खबर से बवाल मचा हुआ है। खुन्नस में इस खबर को छापने वाले सलेमपुर प्रभारी को भी काफी खरी खोटी सुननी पड़ी है। बताया जा रहा है कि पिछले शनिवार को थाने कैंपस में दैनिक जागरण सलेमपुर कार्यालय के प्रभारी संजय यादव के जीजा लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी दयाशंकर यादव थाने में विरेन्द्र नाम के सिपाही को गाली गालौज देते हुए थप्पड़ जड दिया था। सिपाही के तहरीर पर थानाध्यक्ष ने पत्रकार के जीजा पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। जो इन दिनों भी जेल में हैं।
इस मामले में संजय यादव प्रभारी एसओ को फोन पर ठीक करने की धमकी भी दिया था। इसी घटना से नाराज संजय यादव ने मेहरौना चौकी पर वसूली की एक खबर गुरुवार को पेज संख्या तीन पर नाम सहित प्रकाशित कर दिया। इस खबर के छपते ही बवाल मच गया। इसकी शिकायत उपर तक की गई, जिसके बाद जागरण के कई बड़े कर्मचारियों ने संजय को काफी फटकार भी लागाई है। सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं संजय पर गाज भी गिराए जाने की तैयारी कर ली गई थी परन्तु इनपुट प्रभारी संजय मिश्रा के बीच में आ जाने से मामला थम गया। बताया जा रहा है कि संजय यादव को इनपुट हेड का बर्दहस्त प्राप्त है। इनपुट प्रभारी संजय मिश्र और संजय यादव दोनों पडो़सी गांव के रहने के वाले हैं। संजय यादव अपने इनपुट प्रभारी की पूरी सेवा भी करते हैं।
जागरण अखबार में प्रकाशित इस झूठी खबर पर एसपी ने भी नाराजगी जताई। जबकि मेहरौना चौकी पर तैनात दो सिपाही मिथिलेश और नरेन्द्र जागरण देवरिया कार्यालय पहुंच कर संजय यादव पर हर महीने पैसा मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि पैसा मांगे जाने वाले बात में सच्चाई नहीं है जबकि यह खुन्न्स तो जीजा पर कार्रवाई होने के चलते निकाली गई है। यह बात अभी तेज तर्रार कहे जाने वाले संपादक उमेश षुक्ला के कानों तक नहीं पहुंच सकी है। निचले स्तर पर इसे मैनेज करने के लिए संजय मिश्र सहित कई लोग जुटे हुए हैं।





