Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

नोएडा में युवती का हो गया रेप और मर्डर, पुलिस कहती रही जवान है चली गई होगी कहीं

: ग्रेटर नोएडा में भी पुलिस के डर से गांव छोड़ चुका है रेप की शिकार छात्रा का परिवार : नई दिल्ली। दिल्ली में हुए गैंगरेप के बाद केंद्र और राज्य सरकारें भले ही पुलिस को चुस्त दुरुस्त करने का दावा करें लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा में उसकी पोल खुल गई। यूपी के सीएम दिल्‍ली पीडिता की मदद की बातें कर रहे थे लेकिन नोएडा में एक युवती की बलात्‍कार के बाद हत्‍या कर दी गई, पर अब तक उनकी पुलिस बलात्‍कारियों एवं हत्‍यारों के बारे में पता नहीं लगा पाई है। यह लड़की नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी। बलात्कार के बाद इसकी हत्या कर दी गई। इस लड़की के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

: ग्रेटर नोएडा में भी पुलिस के डर से गांव छोड़ चुका है रेप की शिकार छात्रा का परिवार : नई दिल्ली। दिल्ली में हुए गैंगरेप के बाद केंद्र और राज्य सरकारें भले ही पुलिस को चुस्त दुरुस्त करने का दावा करें लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा में उसकी पोल खुल गई। यूपी के सीएम दिल्‍ली पीडिता की मदद की बातें कर रहे थे लेकिन नोएडा में एक युवती की बलात्‍कार के बाद हत्‍या कर दी गई, पर अब तक उनकी पुलिस बलात्‍कारियों एवं हत्‍यारों के बारे में पता नहीं लगा पाई है। यह लड़की नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी। बलात्कार के बाद इसकी हत्या कर दी गई। इस लड़की के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

लड़की के परिवारवालों का आरोप है कि जब वो लड़की के बारे में पुलिस से शिकायत करने गए तो उन्हें ये कहकर भगा दिया गया कि तुम्‍हारी बेटी जवान है कहीं चली गई होगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पीड़ित घरवालों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे वो अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। दरअसल शनिवार सुबह एक 23 साल की लड़की की लाश मिली। नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाली ये लड़की शुक्रवार की रात दफ्तर से निकली थी लेकिन अपने घर नहीं पहुंची। उसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

पोस्टमॉर्टम के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उससे साबित होता है कि इस केस में भी हैवानियत की हदें तोड़ दी गईं। सूत्रों के मुताबिक लड़की के पूरे शरीर पर दांत से काटे जाने के निशान मिले हैं। उसके निजी अंगों को भी चोट पहुंचाई गई है। महिलाओं से जुड़े अपराधों को पुलिसवाले कितनी गंभीरता से लेते हैं। नोएडा का ये रेप केस इसका गवाह है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात जब लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके रिश्तेदारों ने कंपनी में जाकर पता किया। बताया गया कि लड़की रात साढ़े आठ बजे ही ऑफिस से निकल चुकी थी। उसके साथ कंपनी में काम करने वाली कुछ महिला कर्मचारी भी थीं।

इस घटना से घबराया परिवार ने रातभर नोएडा की सड़कों पर खाक छानी और सुबह करीब सात बजे नोएडा के सेक्टर 63 की चौकी गए। लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस वालों ने लड़की के परिजनों को ये कहकर रफादफा कर दिया कि उनकी बेटी जवान है किसी के साथ चली गई होगी। लड़की के घरवालों का आरोप है कि सेक्टर 63 की चौकी में कार्रवाई नहीं होने पर लड़की के परिवार वाले सेक्टर 62 की चौकी पर गए। वहां तो किसी पुलिस वाले ने उनसे बात तक नहीं की। इसी दौरान सुबह नौ बजे लड़की का शव नोएडा के सेक्टर 63 में ही झाड़ियों से बरामद हुआ। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे, गले में चुन्नी लिपटी थी और शरीर के निचले हिस्से के कपड़े गायब थे। पुलिस ने तीन डॉक्टरों की टीम से लड़की का पास्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद लड़की का वैजाइनल स्वाब और बिसरा भी प्रिजर्व कर लिया। लेकिन रेप का केस दर्ज करने में उसे घंटों लग गए। घरवालों की मानें तो शुरू में पुलिस की पूरी कोशिश रही कि इसे हत्या का केस ही बनाया जाए, लेकिन जब दबाव बढ़ा तब उसने देर शाम बलात्कार और सबूत नष्ट किए जाने की धाराएं भी जोड़ लीं।

अभी कुछ दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में गैंगरेप की शिकार हुआ एक परिवार पुलिस के डर से ही गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हुआ। इस परिवार का आरोप था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उन लोगों पर ही समझौता करने का दबाव डाल रहा है। नोएडा पुलिस पर पहले से ही अपराधियों की मदद के आरोप लगते रहे हैं, पर जब से यूपी में सपा की सरकार आई है पुलिस कुछ ज्‍यादा ही निरंकुश और अपराधियों की हमदर्द हो गई है। (इनपुट-आईबीएन)


नोएडा में रेप से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ सकते हैं – नोएडा में चाचाओं और चचेरे भाइयों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने पीड़िता पर ही बनाया कंप्रोमाइज के लिए दबाव!

सुन रहे हैं ना सीएम साहब, नोएडा पुलिस के डर से गैंगरेप पीडित परिवार ने छोड़ा गांव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...