दैनिक जागरण, इलाहाबाद से खबर है कि सुनील गिरी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी इलाहाबाद में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. वे काफी समय से दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि संपादकीय प्रभारी से परेशान सुनील ने मौका मिलते ही जागरण को अलविदा कह दिया.
अभिषेक पाठक ने अपनी नई पारी इलाहाबाद में हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें फोटोग्राफर बनाया गया है. इसके पहले वे अमर उजाला तथा राष्ट्रीय सहारा को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





