महाराजगंज में रविवार को प्रेस क्लब का चुनाव हुआ, जिसमें अजय श्रीवास्तव (प्रभारी स्वतंत्र भारत) आठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए. महामंत्री पद पर जगदीश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजय पांडेय का चयन किया गया. इनके अतिरिक्त सुधेश मोहन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्त संगठन मंत्री तथा शमशुल हुदा आय-व्यय निरीक्षक बनाए गए.
सुनील यादव, राकेश प्रजापति, जितेंद्र शाही, मुहम्मद सईद, अंकुश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार, अनूप कुमार, अतुल कुमार, ओंकार और राम किशुन कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.






