अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि रिपोर्टर अरुण चंद को सिटी इंचार्ज बना दिया गया है. हालांकि अरुण को सिटी इंचार्ज बनाए जाने से सीनियर पत्रकार अंदर से काफी नाराज हैं. वरिष्ठों के इसी तरह के रवैये से नाराज बस्ती ब्यूरोचीफ पुष्कर पांडे ने इस्तीफा दे दिया था. बताया जा रहा है कि प्रबंधन में कुछ लोग दुर्गेश त्रिपाठी के खिलाफ माहौल बनाए हुए हैं. इधर, काम्पैक्ट में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है.
आई नेक्स्ट, गोरखपुर से खबर है कि शैलेश अरोड़ा ने दुबारा इस अखबार के साथ अपनी पारी शुरू की है. शैलेश पिछले दिनों विवादों के बाद आई नेक्स्ट से इस्तीफा दे दिया था. वे शिक्षा समेत कई बीटों को कवर करते थे. बताया जा रहा है कि आई नेक्स्ट में कर्मियों की कम संख्या को देखते हुए आई नेक्स्ट के संपादकीय प्रभारी विकास वर्मा ने शैलेश को फिर से अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है. शैलेश इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





