: आनंद बाजार पत्रिका समूह ने दायर किया है पेटीशन : लम्बे समय से अपने अपने संस्थानों में मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों का इंतजार कर रहे पत्रकार तथा गैर पत्रकारों के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है. लम्बे समय से टलते आ रहे वेज बोर्ड की सिफारिश लागू करने के मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में फाइनल सुनवाई होनी है. आनंद बाजार पत्रिका बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के बीच चल रहे इस मामले में 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है. कल पूरे देश के प्रिंट मीडिया के कर्मचारियों की निगाह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगी होगी.
जो पत्रकार सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बारे खुद अपडेट होना चाहते हैं, वे ऑन लाइन पूरे फैसले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पत्रकार नीचे दिए गए साइट पर केस नम्बर तथा केस टाइप डालकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस वेबसाइट http://courtnic.nic.in/courtnicsc.asp पर क्लिक करने के बाद केस नम्बर में 246 डालें, वर्ष के कॉलम में 2011 भरें तथा केस टाइप में रिट पेटीशन (सिविल) का ऑप्शन डालें. उसके बाद सबमिट कर दें. इसके बाद इस मामले की सारी जानकारी आपके सामने होगी. नीचे मामले का वर्तमान स्टेटस.
SUPREME COURT OF INDIA
Case Status Status : PENDING
Status of : Writ Petition (Civil) 246 OF 2011
ABP PVT.LTD.& ANR .Vs. UNION OF INDIA & ORS.
Pet. Adv. : M/S. KARANJAWALA & CO. Res. Adv. : MR. PARMANAND PANDEY
Subject Category : LABOUR MATTERS – OTHERS
Listed 1 times earlier Next Date of listing is : 08/01/2013
Last updated on Jan 7 2013
Click Here for Latest Office Report
Click Here for Latest Order
Click here for Archive Orders






