Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर शंभूनाथ शुक्‍ला नोएडा पहुंचे

वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला, मेरठ में एक्जीक्यूटिव एडिटर रहे शंभूनाथ शुक्ला ने नोएडा में अखबार ज्‍वाइन कर लिया है. श्री शुक्‍ल का तबादला पिछले दिनों मेरठ से नोएडा के लिए कर दिया गया था. सूत्रों का कहना है कि उनका रिटायरमेंट अगले साल फरवरी में है. इसलिए प्रबंधन ने उन्‍हें नोएडा अटैच किया है. वहीं दूसरी ओर उनके नजदीकियों का कहना है कि पत्रकारिता में कई दशकों से सक्रिय शंभू जी ने खुद अपना तबादला नोएडा मांगा था. उनके अनुरोध पर प्रबंधन ने उन्हें नोएडा बुला लिया.

बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद भी शंभू जी अमर उजाला से जुड़े रहेंगे और प्रबंधन उन्हें नई जिम्मेदारी देगा. शंभूनाथ लंबे समय से अमर उजाला के साथ हैं और कानपुर, मेरठ, नोएडा समेत कई यूनिटों के सर्वेसर्वा रह चुके हैं. इस संदर्भ में उन्‍होंने अपना फेसबुक स्‍टेटस भी अपडेट किया है.

''नोएडा आ गया हूं। पर अपना मन किसी भी बड़े शहर में नहीं लगता। मुझे लगता है कि देश को और लोगों को जानने के लिए दूर इलाके के गांव ज्यादा बेहतर हैं। शहरों से दूर गांवों में आज भी अमीर-गरीब की खाई अधिक गहरी और पीड़ा देने वाली है। ऊपर से जातिवाद वहां और परेशान करता है। इसलिए कुछ करना है तो मेट्रो की बजाय उन गांवों में जाकर मोमबत्ती जलाइए। ठीक है शुरुआत शहर में होती है लेकिन उसकी परिणिति गांवों में ही हो तो बेहतर। उनके पास जाकर उठना-बैठना, खाना-पीना तब आप उनके मन का भेद पा पाएंगे। तब आपको पता चलेगा कि गांवों के भारत की हकीकत क्या है। इसे न तो भागवत जान पाए न वे शहरी कार्यकर्ता जिन्हें बस बड़े शहरों में मोमबत्ती जलाकर विरोध जताना आता है।''

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...