हमार टीवी से खबर है कि विशाल पांडेय को चीफ वीडियो एडिटर बना दिया गया है. विशाल हमार टीवी की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. विशाल की गिनती हमार के सबसे अनुभवी और तेजतर्रार वीडियो एडिटरों में की जाती है. कोलकाता में एबीपी समूह की वीडियो मैगजीन सानंदिता से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विशाल कई राजस्थानी सिनेमा की एडिटिंग भी की है. वे ईटीवी के यूपी तथा बिहार की लांचिंग की टीम के सदस्य भी रहे. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे बाम्बे चले गए जहां कई प्रोडक्शन हाउसों से जुड़े रहे. मुंबई से आने के बाद वे नोएडा में स्टार न्यूज के साथ जुड़ गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद पांच साल पहले वे हमार टीवी चले आए थे, तब से यहीं पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
हमार टीवी से दूसरी खबर है कि आलोक कुमार भी आउटपुट से जुड़ गए हैं. इनके अलावा एसाइनमेंट में प्रियंका एवं पवन जायसवाल ने ज्वाइन किया है. प्रोग्रामिंग में कादंबिनी ने ज्वाइन किया है. उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे महुआ से इस्तीफा देकर यहां पहुंची हैं. आउटपुट में ददन कुमार ने ज्वाइन किया है. जबकि वीडियो एडिटर के रूप में सागर वशिष्ठ ने ज्वाइन किया है. वे इसके पहले डे नाइट चैनल और टीवी100 को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





