Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

राणा यशवंत बनेंगे इंडिया न्‍यूज में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं महुआ समूह के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत ग्रुप मैनेजिंग एडिटर के पद पर इंडिया न्‍यूज ज्‍वाइन कर रहे हैं. वे यहां पर इंडिया न्‍यूज नेशनल चैनल के साथ समूह के पांच रीजनल चैनल के भी सर्वेसर्वा होंगे. उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे 14 जनवरी के बाद अपनी नई जिम्‍मेदारी संभाल लेंगे. राणा यशवंत 1996-97 बैच के आईआईएमसी पास आउट हैं. बनारस के बीएचयू से शिक्षा ग्रहण करने वाले राणा यशवंत पत्रकार होने के साथ-साथ कवि भी हैं.

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं महुआ समूह के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत ग्रुप मैनेजिंग एडिटर के पद पर इंडिया न्‍यूज ज्‍वाइन कर रहे हैं. वे यहां पर इंडिया न्‍यूज नेशनल चैनल के साथ समूह के पांच रीजनल चैनल के भी सर्वेसर्वा होंगे. उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे 14 जनवरी के बाद अपनी नई जिम्‍मेदारी संभाल लेंगे. राणा यशवंत 1996-97 बैच के आईआईएमसी पास आउट हैं. बनारस के बीएचयू से शिक्षा ग्रहण करने वाले राणा यशवंत पत्रकार होने के साथ-साथ कवि भी हैं.

आईआईएमसी से पास होने के बाद वे 1997 में जी न्‍यूज से जुड़ गए. पांच सालों तक जी न्‍यूज में काम करने के बाद वे 2002 में आज तक पहुंचे. वहां पर उन्‍होंने बड़े बड़े नामों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई. इनकी काबिलियत को देखते हुए प्रबंधन इनकी जिम्‍मेदारियों में वृद्धि करता गया. राणा यशवंत की क्षमता का पता इसी से लगाया जा सकता है कि जब तक ये वहां पर रहे चैनल कभी नम्‍बर एक की पायदान से नीचे नहीं आया. वे लम्‍बे समय तक आजतक के आउटपुट हेड रहे. 2010 में आजतक छोड़ते ही चैनल इंडिया टीवी से पिछड़ गया. लगभग दो साल से वे महुआ के साथ ग्रुप एडिटोरियल हेड के रूप में जुड़े हुए हैं.

सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने सोच समझकर राणा यशवंत को यह जिम्‍मेदारी सौंपी है. अब तक दोयम दर्जा के चैनलों में शुमार इंडिया न्‍यूज को एक अलग पहचान देने की जिम्‍मेदारी राणा यशवंत की भी होगी. राणा के साथ काम कर चुके दीपक चौरसिया और पुण्‍य प्रसून बाजपेयी को भी राणा की क्षमता की जानकारी है, लिहाजा प्रबंधन ने इन्‍हें सभी चैनलों का मैनेजिंग एडिटर बनाकर इंडिया न्‍यूज को आजतक जैसे चैनल की समकक्ष खड़ा करने की जिम्‍मेदारी सौंपने की योजना तैयार की है. राणा को डाक्‍युमेंट्री बनाने में महारत हासिल है. उनके कार्यकाल में आजतक में जितने भी बेहतरीन डाक्‍युमेंट्री प्रसारित हुईं, उसके सूत्रधार राणा यशवंत ही रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...