नई दिल्ली : सहारा ग्रुप की कंपनियों के डिबेंचर में पैसे लगाने वालों को पैसे कब वापस मिलेंगे इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि सहारा ग्रुप की पैंतरेबाजी से निवेशक ही नहीं बल्कि सरकार और उससे जुड़े विभाग के भी पसीने छूट गए हैं। अब सहारा ने डिबेंचर के कागजात लौटाने के लिए 6 हफ्तों का और समय मांगा है।
सहारा ने सुप्रीम कोर्ट से डिबेंचर मामले में 10,000 करोड़ रुपये की गारंटी देने को कहा है। साथ ही सहारा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि सभी निवेशकों के पैसे लौटा दिए गए हैं। सहारा ग्रुप की 2 कंपनियों ने डिबेंचर के जरिए रकम जुटाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने रकम निवेशकों को वापस देने को कहा था। (मनी कंट्रोल)





