अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि आशीष शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे सिटी डेस्क के इंचार्ज थे. आशीष ने अपनी नई पारी मुरादाबाद में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर चीफ सब एडिटर बनाया गया है. आशीष को यहां भी सिटी डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लोकल खबरों पर आशीष की अच्छी पकड़ है, लिहाजा प्रबंधन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप कर अखबार को मजबूत करने का दायित्व सौंपा है. आशीष इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दूसरी तरफ हिंदुस्तान, मुरादाबाद से इस्तीफा देने वाले अमित अवस्थी ने बरेली में दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. वे हिंदुस्तान में सिटी डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वे जागरण में भी चीफ सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. अमित कई अन्य संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





