इंडिया न्यूज से खबर है कि आरती अरोड़ा ने ज्वाइन किया है. वे बीएजी समूह के चैनल न्यूज24 एवं ई24 से इस्तीफा देकर यहां पहुंची हैं. वे बीएजी के नार्थ सेल्स हेड के रूप में जुड़ी हुई थीं. आरती को इंडिया न्यूज में वाइस प्रेसिडेंट सेल्स के पद पर लाया गया है. वे पूरे समूह का एडवरटाइजिंग एवं सेल्स का काम संभालेंगी. उनकी रिपोर्ट आईटीवी के सीईओ आरके अरोड़ा को होगी.
पिछले 12 सालों से मीडिया में सक्रिय आरती ने अपने करियर की शुरुआत इंडायाडाटा बेस के साथ की थी. उसके बाद वे हैथवे केबल, डॉटाकॉम के साथ जुड़ीं. इसके बाद वे इंडियन एक्सप्रेस में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम किया. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे स्टार इंडिया तथा जी न्यूज को अपनी सेवाएं दीं. जी से इस्तीफा देने के बाद वे डेढ़ साल पहले बीएजी से जुड़ी थीं.





