दैनिक जागरण में एक बार फिर प्रमोशन एवं इंक्रीमेंट के लिए ऑन लाइन परीक्षा शुरू हो चुकी है. खबर है कि पिछली बार की तरह इस बार भी तीन दिनों तक ये परीक्षाएं चलेंगी. इस बार भी 35 प्रतिशत से कम नम्बर पाने वालों को संस्थान से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. तीन घंटे की इस परीक्षा में 100 नम्बर के सवाल पूछे जाएंगे. बुधवार को सीनियर सब एडिटर, सीनियर रिपोर्टर एवं ट्रेनी की परीक्षा हो रही है. परीक्षा एक बजे से लेकर चार बजे तक आयोजित की गई हैं.
10 जनवरी को सब एडिटर एवं रिपोर्टरों के साथ ट्रेनियों की परीक्षा होगी. वहीं 11 जनवरी को जूनियर सब एडिटर व जूनियर रिपोर्टरों के साथ ट्रेनी भी परीक्षा में शामिल होंगे. जागरण के सभी यूनिटों में एक साथ ऑन लाइन परीक्षाएं चलेंगी. बताया जा रहा है कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान के अतिरिक्त हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद भी शामिल किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि 75 फीसदी से ज्यादा नम्बर पाने वालों को प्रबंधन प्रमोट करेगा. हालांकि पिछली बार भी ऐसी ही घोषणा की गई थी, परन्तु प्रबंधन ने अपने मनमर्जी से लोगों का प्रमोशन एवं इंक्रीमेंट किया था.






