Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अवैध खनन का कवरेज कर रहे पायनियर के पत्रकार को जागरण के पत्रकार ने दी धमकी

सोनभद्र में एक फिर अवैध खनन में पत्रकारों के संलिप्‍त होने की बात सामने आई है. ओबरा में पायनियर अखबार के लिए काम करने वाले जितेंद्र कुमार गुप्‍ता को अवैध खनन का कवरेज करने के दौरान देख लिए जाने की धमकी दी गई. अभद्रता, दुर्व्‍यवहार और गाली ग्‍लौज भी की गई. धमकी देना वाला कोई और नहीं बल्कि खुद को जागरण का पत्रकार कहने वाला व्‍यक्ति निकला. जितेंद्र ने डाला में दैनिक जागरण के लिए काम करने वाले एबी सिंह के खिलाफ ओबरा थाने में अपनी शिकायत दी है.

सोनभद्र में एक फिर अवैध खनन में पत्रकारों के संलिप्‍त होने की बात सामने आई है. ओबरा में पायनियर अखबार के लिए काम करने वाले जितेंद्र कुमार गुप्‍ता को अवैध खनन का कवरेज करने के दौरान देख लिए जाने की धमकी दी गई. अभद्रता, दुर्व्‍यवहार और गाली ग्‍लौज भी की गई. धमकी देना वाला कोई और नहीं बल्कि खुद को जागरण का पत्रकार कहने वाला व्‍यक्ति निकला. जितेंद्र ने डाला में दैनिक जागरण के लिए काम करने वाले एबी सिंह के खिलाफ ओबरा थाने में अपनी शिकायत दी है.

पायनियर के पत्रकार को सूचना मिली थी कि बिल्‍ली चढ़ाई स्थित एक खदान में अवैध रूप से खनन करके एक दो ट्रैक्‍टरों से परिवहन किया जा रहा है. शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद खनन और परिवहन होने की सूचना मिली तो जितेंद्र मौके पर पहुंचे तथा वहां फोटोग्राफी करने लगे. तभी खदान पर मौजूद लोगों ने उन्‍हें पकड़ लिया. गाली ग्‍लौज करने के साथ बदतमीजी करने लगे. वे लोग जितेंद्र को जबरदस्‍ती उठाकर अपने कार्यालय ले गए. वहां उनसे फोटो डिलिट करने का दबाव बनाया जाने लगा.

कार्यालय में उस खान के कथित मालिक तथा दैनिक जागरण के डाला संवाददाता एबी सिंह से बात कराई. जितेंद्र का आरोप है कि एबी सिंह ने उनसे गाली ग्‍लौज करने के साथ खुद को दैनिक जागरण का पत्रकार बताया तथा कहा कि तुम्‍हारी औकात तुम्‍हें दिखा देंगे. इस घटना से डरे सहमे जितेंद्र ओबरा थाने पहुंचे तथा एबी सिंह समेत कुछ लोगों के खिलाफ थाने में अपनी शिकायत दी. पुलिस ने जितेंद्र को शिकायत किए जाने की पर्ची तो पकड़ा दी है, परन्‍तु अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

अभी जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करने की बजाय मामले को सलटा देने की कोशिश में लगी हुई है. पुलिस अवैध रूप से खनन के मामले में कार्रवाई की बात तो दूर जितेंद्र के साथ हुई घटना को भी दर्ज करने से बचना चाह रही है. संभव है कि दैनिक जागरण तथा खनन में लगे अन्‍य पत्रकारों के दबाव में ओबरा पुलिस मामला दर्ज भी न करे. पर इस घटना से स्‍पष्‍ट हो गया कि पत्रकारिता के नाम पर पत्रकार खुद अवैध खनन की घटनाओं में संलिप्‍त हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...