Amitabh Agnihotri : मथुरा के शेर नगर गाँव में कल रात शहीद हेमराज का अंतिम संस्कार किया गया …. लेकिन भारत के इस वीर सपूत को नमन करने के लिए यहाँ तक आने की फुर्सत न तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मिली और न उनके किसी मंत्री को …. यहाँ तक की सांसद और विधायक को भी नहीं … सैफई महोत्सव में रास-रंग हो तो पूरी सरकार वहां होती है …. आज़म खां के बेटे का निकाह हो तो पूरी सरकार रामपुर में होती है … लेकिन शहीद का सिर कटा शव आये तो उसे सम्मान देने कोई नहीं आता …. मुख्यमंत्री जी के लिए रेसलिंग टूर्नामेंट में मौजूद रहना ज़रूरी है … लेकिन शहीद की चिता तक जाना नहीं ….
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के एफबी वॉल से साभार.





