Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

न्यूज चैनल पर दस मिनट तक चला पोर्न वीडियो

स्वीडन में एक टीवी चैनल पर समाचारों के प्रसारण के दौरान दस मिनट तक पोर्न वीडियो चलने का मामला सामना आया है. टीवी4 चैनल के न्यूज बुलेटिन के बीच में अचानक एंकर के पीछे लगी एक स्क्रीन पर ये वीडियो प्रसारित होने लगा और न्यूज एंकर को इस बात का पता भी नहीं चला. ग्लोबल पोस्ट अखबार के अनुसार एंकर के बैठने वाली जगह के पीछे कई स्क्रीनें लगी हुई थी और उसे पता ही नहीं चला कि पीछे स्क्रीन पर क्या चल रहा है. 24 घंटे के इस खबरिया चैनल के सुबह दस बजे के बुलेटिन में दर्शकों को 10 मिनट तक हार्डकोर पोर्न वीडियो दिखता रहा.

जब एक स्क्रीन पर ये पोर्न वीडियो दिखाई दे रहा था तो चैनल पर सीरिया के संकट के बारे में खबर चल रही थी. ख़बरों के अनुसार ये क्लिप उस वक्त चलनी शुरू हुई जब चैनल की रूस संवाददाता के साथ टेलीफोन पर इंटरव्यू चल रहा था. टीवी4 ने इस मामले के लिए तकनीकी खामी को जिम्मेदार बताया है. टीवी4 की मूल कंपनी सी मोर एंटरटेनमेंट कई ऐसे चैनलों की मालिक भी है जो देर रात को वयस्क फिल्में दिखाते हैं. ऐसे में न्यूजरूम की स्क्रीन गलती से किसी अन्य कंप्यूटर से जुड़ गई.

स्वीडन के एक अखबार अफ्टॉनब्लाडेट ने एक दर्शक के हवाले से लिखा है, “पहले मुझे लगा कि मुझसे कोई गलती हो गई है, लेकिन जब उन्होंने इसे हटा दिया तो मुझे लगा कि गलती उनसे हुई है. हैरानी इस बात की है कि इस पर उनकी नजर इतनी देर से क्यों पड़ी.” वहीं दक्षिणी स्वीडन में एक 23 वर्षीय छात्र ने कहा, “पहले मुझे लगा कि मैं एक नग्न औरत को देख रहा हूं लेकिन फिर वो सेक्स करती हुई दिखाई दी. स्क्रीन पर कैमरे का फोकस न होने की वजह से वीडियो साफ नहीं दिख रहा था, मगर ये समझना मुश्किल नहीं था कि क्या हो रहा है.” (बीबीसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...