Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कुंभ कवरेज करने आ रहे एनडीटीवी के दो कर्मचारी इलाहाबाद में लुटे

प्रयाग कुंभ मेला कवरेज करने आ रहे एनडीटीवी न्यूज चैनल के दो कर्मचारियों अजय पांडेय और मुनेश्‍वर मिश्रा को इलाहाबाद की सीमा पर लूट लिया गया। दोनों कर्मचारी चैनल की वैन लेकर दिल्ली से इलाहाबाद (प्रयाग) आ रहे थे। नेशनल हाइवे के रास्ते अजय पांडेय और मुनेश्‍वर मिश्रा इलाहाबाद जिले की सीमा पटना उपरहार के सामने पहुंचे। रातभर सफर करने के बाद सुबह दोनों ने श्रृंग्वेरपुर के पास रहने वाले अपने रिश्‍तेदार के घर रूककर दैनिक क्रियाओं से निपटने और थोड़ी देर आराम करने का निश्‍चय किया।

नेशनल हाइवे से वैन लेकर दोनों श्रृंग्वेरपुर के पास पहुंचे। उसी समय बोलेरो सवार बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने तमंचा सटाकर दोनों को जान से मारने धमकी दी। भयभीत अजय, मुनेश्‍वर जब तक संभल पाते तब बदमाश उनके पास से बारह हजार रुपए और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। लुटे कर्मचारियों ने नवाबगंज थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके बाद पुलिसिया खेल शुरू हो गया। काफी देर तक नवाबगंज पुलिस घटनास्थल को दूसरे थाना क्षेत्र में पड़ने का बहाना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार करती रही। आखिरकार, दोनों कर्मचारी यहां से मायूस होकर लौट गए। ऐसे में अभी तक किसी लुटेरे को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सीओ राहुल मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एसओ आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि घटना प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में हुई है, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पाण्‍डेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...