Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सरकार करेगी गूगल से समझौता, स्‍मार्ट फोन पर दिखेगा डीडी न्‍यूज बुलेटिन

जनता के बीच निजी टीवी न्यूज चैनलों के एकाधिकार को खत्म करने और अपना नजरिया युवाओं के बीच लाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। इस क्रम में सरकार ने अब युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया वेबसाइटों पर प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। फेसबुक, टि्वटर, यू-ट्यूब के बाद अब मंत्रालय ने मोबाइल फोन पर दस्तक दी है।

जनता के बीच निजी टीवी न्यूज चैनलों के एकाधिकार को खत्म करने और अपना नजरिया युवाओं के बीच लाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। इस क्रम में सरकार ने अब युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया वेबसाइटों पर प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। फेसबुक, टि्वटर, यू-ट्यूब के बाद अब मंत्रालय ने मोबाइल फोन पर दस्तक दी है।

अपनी योजना को मूर्त रूप देने के लिए सरकार दुनिया के सबसे बडे सर्च इंजन गूगल के साथ समझौता करने जा रही है। इसके जरिए गूगल एंड्रायड मोबाइल फोन पर डीडी न्यूज के समाचार बुलेटिन बेहद आसानी और उम्दा क्वालिटी के साथ देखे जा सकते हैं। इसमें सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रचार के साथ ही मंत्रालय की हर गतिविधि और कार्ययोजनाओं के बारे में पारदर्शिता को लेकर मंत्रालय ने जोर दिया है।

इस योजना के तहत एक एंड्रायड मोबाइल एप्लीकेशन बनाई गई है। इसमें यू-ट्यूब में उपलब्ध मंत्रालय के चैनल को एप्लीकेशन में शामिल किया है। इसके जरिए ग्राहक वृत्त चित्र, सरदार पटेल, महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे महापुरूषों के लोकप्रिय भाषण सुन सकते हैं। साथ ही डीडी न्यूज के नियमित दो से तीन मिनट के समाचार बुलेटिन भी देख और सुन सकते हैं। इस चैनल में ऑल इंडिया रेडियो के क्लासिकल म्यूजिक का मजा भी लिया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी देखा जा सकता है।

सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने युवाओं के बीच जगह बनाने के मकसद से इस योजना के लिए मंत्रालय के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए थे। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि तिवारी की पहल के बाद यह योजना साकार हो पाई है। मंत्रालय के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बडे समारोहों का सीधा प्रसारण भी इस सेवा में उपलब्ध रहेगा। ग्राहकों को गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित स्मार्टफोन के जरिए गूगल प्ले में क्लिक कर वहां एमआइबी यूट्यूब टाइप करना है। इस चैनल को फ्री डाउनलोड करने के बाद ग्राहक इसका आनंद उठा सकते है। गूगल फोन के अलावा एप्‍पल और ब्लैकबेरी फोन पर यह सेवा कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगी। (खाख)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...