जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी द्वारा नवीन जिंदल पर किए गए मानहानि के मामले में कोर्ट में बयान दर्ज किया गया. अपने बयान में सुधीर ने कहा कि नवीन जिंदल और उनकी कंपनी के 16 अन्य अधिकारियों ने उनकी छवि धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए हैं. उन्होंने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा को बताया कि जिंदल एवं अन्य ने सौ करोड़ रुपये की कथित फिरौती मामले में उनके खिलाफ गलत मामला दर्ज कराया था और एक संवाददाता सम्मेलन में उनके खिलाफ आरोप लगाकर उनको बदनाम किया. उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया.
चौधरी ने अदालत से कहा कि अगस्त 2012 में मेरे खिलाफ प्रतिवादियों ने गलत मामला दर्ज कराया गया और उन्होंने मुझे बदनाम किया जिसके लिए मैंने यह शिकायत दर्ज कराई है. इन गलत आरोपों के चलते उनकी व्यापक मानहानि हुई है. गौरतलब है कि सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर आहलूवालिया को जिंदल कंपनी की शिकायत पर 27 नवम्बर 2012 को गिरफ्तार किया गया था तथा जी न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा एवं उनके पुत्र पुनीत गोयनका से पूछताछ की गई थी. बाद में कोर्ट ने दोनों संपादकों को 17 दिसम्बर को जमानत दे दी. कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 15 जनवरी तय की है.
जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-





