रिलायंस ब्राडकास्ट नेटवर्क ने अपना नया भोजपुरी चैनल बिग मैजिक बिहार व झारखंड शुरू किया है. मध्य भारत में बिग मैजिक और बिग आरटीएल जैसे चैनलों के जरिए खुद को एक मजबूत क्षेत्रीय प्रसारक के तौर पर स्थापित करने के बाद रिलायंस ने ये शुरू किया है. यह चैनल ना केवल धनबाद, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, आरा, जमशेदपुर और रांची में उपलब्ध होगा, बल्कि बिहार और झारखंड के छोटे कस्बों में अपनी पहुंच रखेगा. चैनल की पहली झलक में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सामने आए.
रवि किशन ने कहा, ‘‘ मैं बिग मैजिक बिहार व झारखंड का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं. भोजपुरी फिल्मों में काम करके मैं एक भोजपुरी चैनल की अहमियत समझता हूं. मुझे भरोसा है कि मेरे प्रशंसक मुझे पुलिस फाइल्स कार्यक्रम में देखकर खुश होंगे और क्षेत्र में यह अव्वल शो बनकर सामने आएगा.’’ (समय)





