दिल्ली के पीआईबी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार अब इन पत्रकारों को हेल्ड कार्ड उपलब्ध करवाने जा रही है. पत्रकार इस कार्ड के सहायता से दिल्ली के सरकारी अस्पताल समेत दिल्ली-एनसीआर के किसी भी बड़े अस्पताल में इलाज करा सकेंगे. वे फोर्टिज, मेदांता एवं एस्कार्टस जैसे हास्पीटल में भी अपना इलाज करा सकेंगे. इस पर उन्हें सरकार की तरफ से भारी छूट प्रदान की जाएगी.
माना जा रहा है कि मनमोहन सरकार पत्रकारों के साथ अपने संबंध सुधारने के तहत इस सुविधा को लागू कर रही है. इस खबर के बाद से पीआईबी से मान्यता प्राप्त पत्रकारों में खुशी है. इस सुविधा के बाद कांग्रेसियों को सरकार के परफारमेंस को लेकर अच्छे कमेंट सुनने की आशा बन गई है.






