सहारा में एक बार फिर हलचल है. खबर है कि जी न्यूज यूपी-उत्तराखंड के चैनल हेड वाशिंद्र मिश्र सहारा ज्वाइन करने जा रहे हैं. इससे पहले भी एक बार वाशिंद्र के सहारा ज्वाइन करने की बात उठी थी, परन्तु किन्हीं कारणों से यह परवान नहीं चढ़ सका था. वाशिंद्र ने भी तब सहारा जाने की बात से इनकार किया था. पर इस बार यह खबर पक्की मानी जा रही है. सूत्रों का कहना है कि वाशिंद्र सहारा आ रहे हैं. वे किसी दिन ज्वाइन कर सकते हैं. हालांकि जब उनसे बात की गई तो उन्होंने ज्वाइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहकर इसे टाल दिया.
सहारा में राव वीरेंद्र सिंह को एक बार फिर शंटिंग लाइन में डाल दिया गया है. खबर है कि उन्हें लखनऊ से अटैच कर दिया गया है. पिछले दिनों उन्हें न्यूज नेटवर्क का हेड बनाया गया था, पर सहारा की राजनीति के चक्कर में एक बार फिर शंट कर दिए गए हैं. सेक्रेटिएट में शामिल करने के बावजूद उनके पॉवर को कम कर दिया गया है. इसलिए यह बात और पुख्ता हो रही है कि वाशिंद्र मिश्र को लाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है इसलिए राव वीरेंद्र को लखनऊ से अटैच किया गया है.





