देवरिया से खबर है कि हिंदुस्तान के ब्यूरोचीफ उमेश शुक्ला को डिमोट कर दिया गया है. उनकी जगह कुशीनगर के ब्यूरोचीफ मिथिलेश द्विवेदी को ब्यूरोचीफ बनाया गया है. उमेश शुक्ला पर करीब दो माह पहले कुछ आरोप लगे थे, जिसकी प्रबंधन ने गोपनीय जांच कराई थी.
उमेश को एनई हर्षवर्धन का नजदीकी माना जाता है. प्रबंधन ने उमेश को हटाया नहीं है बल्कि उमेश अब रिपोर्टर के रूप में काम करेंगे. उमेश शुक्ला पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद के विद्यालय में सरकारी शिक्षक भी हैं. दूसरी तरफ कुशीनगर में हिंदुस्तान के ब्यूरोचीफ की कुर्सी खाली होने पर देवरिया तथा कुशीनगर में अमर उजाला से जुड़े लोग जोर लगा रहा है. अमर उजाला के कई लोग हिंदुस्तान प्रबंधन के संपर्क में हैं.





