आउटलुक से खबर है कि गीताश्री ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सहायक संपादक के पद पर कार्यरत थीं. गीताश्री की पत्रिकारिता के साथ साहित्य में भी रुचि है. गीताश्री अब अपनी नई पारी पर्ल्स समूह के वूमेंस मैगजीन बिंदिया से शुरू करने जा रही है. महिलाओं पर आधारित इस पत्रिका का प्रकाश पर्ल्स समूह लम्बे समय से करता चला आ रहा है. अब तक इस पत्रिका की जिम्मेदारी शुभ किरण संभाल रही थीं. अब से कार्यकारी संपादक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी.
गीताश्री को इस पत्रिका का एडिटर बनाया गया है. गीताश्री आउटलुक से पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं. गीताश्री की गिनती अच्छे पत्रकारों में होती है. गौरतलब है कि पर्ल्स समूह शुक्रवार, बिंदिया, मनी मंत्रा मैगजीनों को प्रकाशित करता है.





