हिंदुस्तान टाइम्स से खबर है कि गौतम चिकरमाने ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे. वे फिलहाल इंक के साथ कॉलमिस्ट एवं फाइनेंसियल प्लानिंग स्टैंडर्ड इंडिया के निदेशक के तौर पर काम करते रहेंगे.
चिकरमाने मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 20 साल से सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिजनेस टुडे के साथ 1992 में एक ट्रेनी के रूप में की थी. यहां पर लंबे समय तक कार्यरत रहे. प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बनाए गए. फिर मार्च 1998 में वे आउटलुक मनी में कार्यकारी संपादक के रूप में ज्वाइन किया. यहां भी छह साल रहने के बाद वे 2004 में फाइनेंसियल एक्सप्रेस पहुंच गए. यहां भी कार्यकारी संपादक बने. इसके बाद ये इंडियन एक्सप्रेस आ गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स पहुंचे थे.





