Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

फिर नाम का चक्कर, 26 को भी नहीं लांच हो पाएगा नेशन टुडे!

अल्‍फा समूह के चैनल नेशन टुडे की लांचिंग को लेकर लम्‍बे समय से कयासों का दौर चल रहा है. अभी तक सूचना थी कि यह चैनल 26 जनवरी को लांच होने वाला है. पर अब खबर आ रही है कि यह 26 जनवरी को भी लांच नहीं हो पाएगा. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन को चैनल का नाम नेशन टुडे जम नहीं रहा है. यह अलग फील नहीं दे पा रहा है. इसी के चलते इसकी लांचिंग में देरी हो रही है. हालांकि चैनल को लांच करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसका ड्राई रन भी चलने लगा है, पर नाम ने मामले को अटका रखा है.

बताया जा रहा है कि प्रबंधन इस चैनल का नाम बदलने की तैयारी में है. इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है. संभावना है कि जल्‍द ही चैनल नए नाम से लांच किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि अगर 26 जनवरी तक नया नाम मिल गया तो चैनल को लांच कर दिया जाएगा अन्‍यथा कुछ और दिन के लिए इसकी लांचिंग टाल दी जाएगी. जिस तरह अल्‍फा समूह के चैनल की लांचिंग में देरी हो रही है, उसको लेकर मीडिया मार्केट में दूसरी तरह की अफवाहें भी शुरू हो गई हैं. 
 
उल्‍लेखनीय है कि आजतक के वरिष्‍ठ पत्रकार शैलेश के नेतृत्‍व में अल्‍फा समूह का नेशनल हिंदी चैनल लांच किया जाना है. पर लम्‍बे समय से अल्‍फा समूह के चैनल की लांचिंग इधर उधर हो रही है. इस बीच कई लोगों ने यहां ज्‍वाइन करने के बाद लांचिंग से पहले ही इस्‍तीफा देकर दूसरे चैनलों का रुख कर लिया. चैनल की लांचिंग जितनी टलती जा रही है लोग इसके भविष्‍य को लेकर उतने ही सशंकित भी होते जा रहे हैं. (कानाफूसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...