वाराणसी यूनिट से संबद्ध दैनिक जागरण, चंदौली के खिलाफ की गई एक शिकायत को प्रेस काउंसिल आफ इंडिया ने संज्ञान लिया है. यह शिकायत पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार ने पीसीआई को भेजी थी. राजीव ने आरोप लगाया था कि दैनिक जागरण, मुगलसराय का संवाद सूत्र उनके व्यक्तिगत खुन्नस रखते हुए खबरों का प्रकाशन कर रहा है, जिससे उनकी सामाजिक छवि को गहरा धक्का पहुंच रहा है. खबर के अनुसार राजीव कुमार अपने सहयोगी कमलजीत सिंह के साथ मुगलसराय में व्याप्त बिजली अनियमितता के खिलाफ अनशन किया था, पर जागरण ने पूरी खबर प्रकाशित नहीं की.
राजीव का आरोप था कि जागरण का संवाद सूत्र उनसे निजी खुन्नस रखते हुए कई खबरों से उनका नाम ही गायब कर दिया. यही नहीं जब बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने उनकी मांगें मानकर अनशन समाप्त करवाया तब भी दैनिक जागरण ने भ्रामक खबर प्रकाशित की, जिससे उनकी छवि को गहरा धक्का लगा. उन्होंने शिकायती पत्र पीसीआई के साथ स्थानीय संपादक वीरेंद्र कुमार तथा संजय गुप्ता को भी भेजा था, परन्तु जागरण ने अपने स्तर उक्त संवाद सूत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की.
अब इसी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पीसीआई ने राजीव कुमार को पत्र भेजा है. काउंसिल ने राजीव कुमार से दैनिक जागरण, वाराणसी के खिलाफ की गई पूरी शिकायत की जानकारी मांगी है. अनुभाग अधिकारी बीएस सैनी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रकाशन करने वाले अखबार का पूरा नाम पता, रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा कौन सी खबरें आपत्तिजनक हैं उसकी जानकारी पीसीआई को उपलब्ध कराएं. राजीव कुमार को सारी जानकारियां तीन सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इन खबरों पर क्लिक करें –