नेपाल में राजनीतिक उठापटक का दौर चल रहा है. प्रधानमंत्री पद को लेकर नेपाल में बीते कई दिनों से राजनीति गरमाई है. इन सबके बीच उठे प्रधानमंत्री पद पर प्रचंड की दावेदारी को उन्होंने ही नकार दिया. प्रधानमंत्री बाबू राम भटराई ने भी प्रचंड का विरोध किया है, जबकि प्रचंड ही माओवाद के नेपाल में जन्मदाता हैं.
एकीकृत माओवादी के दोनों शीर्ष नेताओ ने कहा की प्रचंड के प्रधानमंत्री होने की बात केवल मजाक में कही गयी थी, इसका निहतार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए था. विरोधी दलों के विरोध से कुछ असर नहीं पड़ने वाला है. पार्टी के भीतर कोई विवाद नहीं है. बताया जाता है कि बैठक में प्रधानमंत्री बाबू राम भाटराई व प्रचंड के बीच नोक झोक होती रही
महराजगंज से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट





