लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की मीडिया एडवाइजर राखी बख्शी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राखी काफी समय से लोकसभा अध्यक्ष की मीडिया एडवाइजर के रूप में काम कर रही थीं. उनकी जगह अभी तक किसी को मीडिया एडवाइजर नियुक्त नहीं किया गया है.
राखी के इस्तीफे को लेकर बताया गया है कि वे कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए मीडिया एडवाइजर के पद से कार्यमुक्त हुई हैं. राखी ने जी न्यूज और दूरदर्शन के साथ लंबे समय तक काम किया है. चर्चा है कि राखी राज्यसभा टीवी पर एक टाक शो होस्ट करने जा रही हैं. साथ ही कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी.





