Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

लोकसभा चुनाव हाथ से जाता दिख रहा मुलायम को, यूपी में होगा बड़ा उलटफेर

: मुलायम की चिंता और भ्रष्ट नौकरशाही : पिछले कुछ दिनों से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तल्ख़ टिप्पड़ी लगातार सुनने को मिल रही है।  कभी वे पार्टी के बैठक में तो कभी खुले मंच से मुख्यमंत्री अखिलेश को लगातार ये नसीहत दे रहे है कि प्रशासनिक व्यवस्था में काफी गड़बड़ी है जिसमे सुधार की आवश्यकता है। दरसल सपा प्रमुख एक ही प्रशासनिक अधिकारी को कई विभाग दिये जाने से नाराज बताये जा रहें है।  इसके अतिरिक्त, सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख पंचम तल के भी  कुछ अधिकारीयों की कार्यप्रणाली से काफी ज्यादा नाराज है।

: मुलायम की चिंता और भ्रष्ट नौकरशाही : पिछले कुछ दिनों से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तल्ख़ टिप्पड़ी लगातार सुनने को मिल रही है।  कभी वे पार्टी के बैठक में तो कभी खुले मंच से मुख्यमंत्री अखिलेश को लगातार ये नसीहत दे रहे है कि प्रशासनिक व्यवस्था में काफी गड़बड़ी है जिसमे सुधार की आवश्यकता है। दरसल सपा प्रमुख एक ही प्रशासनिक अधिकारी को कई विभाग दिये जाने से नाराज बताये जा रहें है।  इसके अतिरिक्त, सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख पंचम तल के भी  कुछ अधिकारीयों की कार्यप्रणाली से काफी ज्यादा नाराज है।

ऐसी स्थिति में आने वाले कुछ ही दिनों में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल हो तो उसमे कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी सार्वजानिक रूप से ये स्वीकार किया है कि जल्दी ही प्रशासनिक व्यवस्था में काफी बड़ा बदलाव किया जायेगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बदलाव सबसे ज्यादा निशाने पे वे अधिकारी रहेंगे जो पूर्वर्ती माया सरकार में मलाईदार पद पर थे और इस सरकार में भी जोड़ तोड़ की राजनीत से मलाईदार पद पर बने हुए हैं।

इसके अतिरिक्त सत्ता के केंद्र पंचम तल के अधिकारीयों के भी कुछ नाम है जो सरकार के निशने पर आ सकते हैं। पर यहाँ जो अहम् सवाल है वो ये कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों आ पड़ी कि स्वयं सपा प्रमुख को सार्वजानिक रूप से राज्य कि प्रशासनिक  व्यवस्था पर तल्ख़ टिप्पणी करनी पड़ी और युवा मुख्यमंत्री को निर्देशित करना पड़ा कि वो बड़े स्तर पर फेरबदल करें ? वास्तव में ये भ्रष्ट नौकरशाही बनाम भ्रष्ट राजनीत की अघोषित जंग का नतीजा है जिसमे सत्ता में बैठे कुछ अधिकारी पूरी सत्ता को ही अपने इशारो पर नचाने लगते है और पहली बार मुख्यमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति नौकरशाही के इस खेल को नहीं समझ पता।

ऐसा ही कुछ हमारे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हो रहा है जिनकी राजनैतिक अपरिपक्वता का फ़ायदा उठाते हुए कुछ लोग उनकी आँखों के सामने एक ऐसे प्रदेश की तस्वीर पेश कर रहे है जहाँ सब कुछ अपनी जगह पे सही है। भ्रष्ट नौकरशाही के इस खेल को वही समझ सकता है जो राजनैतिक रूप से पूरी तरह परिपक्व हो और इस लिहाज से सपा प्रमुख पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें इस खेल का हर दावं पेंच मालूम है इसीलिए बेटे की सत्ता पर लगातार ढीली होती पकड़ के चलते उन्हें बार बार अखिलेश को चेताना पड़ रहा है कि बस बहुत हो चूका अब संभल जाओं वर्ना सब कुछ तुम्हारे हाथ से निकल जायेगा, पर युवा मुख्यमंत्री के कानो में बार बार की चेतावनी के बाद भी कोई जूं नहीं रेग रही वो सत्ता के मद कुछ इस तरह अंधे हो चुके है कि उनको वही सही लग रहा है जो उनके आस पास बैठे कुछ भष्ट अधिकारी उन्हें बता रहे हैं।

हालांकि सपा प्रमुख की नाराजगी का एक कारण ये भी है कि उन्हें अब लोकसभा चुनाव 2014 हाथ से जाता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है लगभग एक साल के अन्दर ही चुनाव होने है लेकिन अभी तक सरकार के खातें में कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं जुडी है जिसे सपा 2014 के लोकसभा चुनाव में भूना सकें। बेलगाम नौकशाही का आलम ये है कि युवा मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के विकास से जुडी घोषणायें करते जा रहे है पर उन घोषनाओ को जमीनी रूप देने नौकरशाह बिलकुल भी रूचि नहीं दिखा रहें है। मुख्यमंत्री की अभी तक की ज्यादतर घोषणा सिर्फ हवाई पुलिंदा बनकर रह गयी जो कब पूरी होगी इसके बारें में किसी को भी नहीं पता। इसके अतिरिक्त जिले से लेकर मुख्यमंत्री कार्यलय में बैठे अधिकारी सपा कार्यकर्ताओ की बातों को नहीं सुन रहे हैं जिसकी सूचना सपा प्रमुख को लगातार मिल रही है, यही वो कारण है की अब सपा प्रमुख राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल चाहते है। पर उनकी ये चाहत कितना रंग लाएगी ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

लेखक अनुराग मिश्र युवा पत्रकार हैं. लखनऊ में रहते हैं. उनसे संपर्क 09389990111 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...