Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नोएडा में महिला मीडियाकर्मी को छेड़ने वाला पतंजलि का डाक्टर गिरफ्तार

नोएडा : उत्तरप्रदेश के नोएडा में रामदेव की पतंजलि आयुर्वेदिक क्लीनिक के एक चिकित्सक के खिलाफ छेड़खानी के आरोप लगाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा पुलिस के अनुसार पीड़िता एक मीडियाकर्मी है और उसने अशोक भदौरिया नाम के चिकित्सक के खिलाफ सेक्टर 32 स्थित क्लिनिक में छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नोएडा : उत्तरप्रदेश के नोएडा में रामदेव की पतंजलि आयुर्वेदिक क्लीनिक के एक चिकित्सक के खिलाफ छेड़खानी के आरोप लगाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा पुलिस के अनुसार पीड़िता एक मीडियाकर्मी है और उसने अशोक भदौरिया नाम के चिकित्सक के खिलाफ सेक्टर 32 स्थित क्लिनिक में छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छेड़खानी की कथित घटना के बाद महिला ने क्लिनिक से भागकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पतंजलि क्लीनिक से संपर्क किए जाने पर उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने और इसकी जांच करने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह पुष्टि करने से भी इंकार कर दिया कि यह चिकित्सक उनके यहां कार्यरत है या नहीं।

मूलत: आगरा निवासी अशोक भदौरिया बीएएमएस डॉक्टर है। वह सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया प्लाजा के एक क्लीनिक में काम करता है। सेक्टर-12 की रहने वाली एक मीडियाकर्मी युवती इस क्लीनिक में पिछले कई महीनों से इलाज करा रही थी। शनिवार को जब वह क्लीनिक पहुंची, तो अशोक जांच के बहाने उसे क्लीनिक के अंदर ले गया और छेड़खानी शुरू कर दी। जब युवती ने मना किया, तब भी नहीं माना। किसी तरह डॉक्टर से छूटकर वह बाहर निकली और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी योगेश सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...