Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

राहुल गांधी से याराना के कारण राज्यसभा जा सकते हैं शाहरुख खान!

फ़िल्मी सफलता ने शाहरुख का दिमाग सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. वे हर बात को अपने मुसलमान होने से जोड़ने के आदी हो चुके हैं. चाहे उनके मकान '' मन्नत '' के नवीनीकरण का मामला हो या फिल्म स्वदेश के प्रदर्शन का या फिर अमेरिकी विमानतलों पर दो – दो बार हुई उनकी नंगाझोरी या तलाशी या फिर लम्बी पूछताछ का. उनके मकान ''मन्नत'' के अनधिकृत हिस्से पर वृहन मुंबई नगर पालिका की कार्यवाही का सवाल हो या पडौसी दिलीप कुमार को होने वाली असुविधा का उन्होंने बहुत अकड दिखाई थी. भला हो राहुल गांधी का जिन्होंने ये मामले सुलटवाये.

फ़िल्मी सफलता ने शाहरुख का दिमाग सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. वे हर बात को अपने मुसलमान होने से जोड़ने के आदी हो चुके हैं. चाहे उनके मकान '' मन्नत '' के नवीनीकरण का मामला हो या फिल्म स्वदेश के प्रदर्शन का या फिर अमेरिकी विमानतलों पर दो – दो बार हुई उनकी नंगाझोरी या तलाशी या फिर लम्बी पूछताछ का. उनके मकान ''मन्नत'' के अनधिकृत हिस्से पर वृहन मुंबई नगर पालिका की कार्यवाही का सवाल हो या पडौसी दिलीप कुमार को होने वाली असुविधा का उन्होंने बहुत अकड दिखाई थी. भला हो राहुल गांधी का जिन्होंने ये मामले सुलटवाये.

फिल्म स्वदेश की रिलीज के समय भी उन्होंने शिवसेना और उसके प्रमुख स्व.बाला साहब ठाकरे को खूब तेवर दिखाये थे और बाद में पिछले दरवाजे से अंततः समझौते पर उतर आये थे. खुले आम सिगरेट पीने में वह अपनी शान समझते हैं और मना करने पर तौहीन. दो वर्ष पूर्व वे क्रिकेट ग्राउंड पर अपने बच्चों को मुद्दा बनाकर सिक्योरिटी गार्ड से भी वे उलझ पड़े थे. बाद में उससे भी माफ़ी मांगकर पिंड छुडा पाये थे.

अमिताभ बच्चन से भी वे बहुत खार खाते हैं और कई बार उनसे अकारण उलझ चुके हैं. अमिताभ के तब के अनन्य मित्र अमरसिंह के धमकाने के बाद ही शाहरुख की अकल ठिकाने आई थी. मोटी रकम लेकर शादियों में शोहदों की तरह नाचने वाले शाहरुख को शायद ही कोई ठीक कर सकता है. एक फिल्म निर्माता करण जौहर है जो उन्हें थोड़ी समझाइश दे सकते हैं , लेकिन सुना है उनसे भी कुछ खटपट चल रही है .

हर बात को विवाद बनाना और फिर उसमें अपनी पब्लिसिटी खोजना कुछ लोगों का शगल होता है. शाहरुख उसी ज़मात में आते हैं. लोकप्रिय होकर भी भारत में स्वयं को असुरक्षित या दोयम दर्जे का नागरिक कहकर उन्हें क्या लाभ होने वाला है यह तो वे ही जाने लेकिन इस बहाने अपने लिए मुफ्त की सुरक्षा हासिल करने का हकदार उन्होंने खुद को जरूर बना लिया है. एक कयास यह भी है लगाया जा रहा है कि करियर के ढलान और पीठ दर्द के कारण शाहरुख खान राहुल गांधी से याराना के चलते राजनीति में पोजीशन या राज्यसभा में अपनी सीट आने वाले दिनों में पक्की करवा सकते हैं.

Devendra Surjan के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...