Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर में आंतरिक बदलाव के बाद असंतोष

: वरिष्‍ठ पत्रकार कमल किशोर सक्‍सेना की जगह मोहम्‍मद एखलाक बने आउटपुट हेड : दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर में आतंरिक घमासान मचा हुआ है. संपादकीय प्रभारी उमेश शुक्‍ल के रवैये से सीनियर पत्रकार काफी खफा है. खबर है कि अब तक आउटपुट हेड की जिम्‍मेदारी संभाल रहे डीएनई कमल किशोर सक्‍सेना से जिम्‍मेदारी ले ली गई है. उनकी जगह सीनियर सब एडिटर मोहम्‍मद एखलाक को आउटपुट हेड बना दिया गया है. बताया जा रहा है कि हाल ही में जागरण द्वारा आयोजित विभागीय परीक्षा में एखलाक फेल हो चुके हैं. इसके चलते यहां के पत्रकार और भी ज्‍यादा नाराज हैं कि काबिल पत्रकार की जगह एक फेल पत्रकार को आउटपुट हेड बना दिया गया है.

खबर है कि रात में मीटिंग करके पत्रकारों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. इधर, नाराज कमल किशोर सक्‍सेना छुट्टी पर चले गए हैं. इनसे संपर्क करने की कोशिश की गई परन्‍तु उनका मोबाइल स्‍वीच ऑफ मिला. अब तक जनरल डेस्‍क की इंचार्जी संभाल रहे वरिष्‍ठ पत्रकार सुनील झा भी अब एखलाक के अंडर में काम करेंगे. दूसरी तरफ लोकल ब्‍यूरो चीफ को लेकर भी पत्रकारों में आक्रोश है. एक प्राइववेट कॉलेज में पढ़ाने वाले शिशिर कुमार को प्रबंधन ने ब्‍यूरोचीफ बना दिया है, जबकि उनसे सीनियर कई लोग इस पद के काबिल थे, उन सभी की अनदेखी कर दी गई है.

इस संदर्भ में जब जागरण के संपादकीय प्रभारी उमेश शुक्‍ल से बात की गई तो उन्‍होंने ऐसा किसी बदलाव से इनकार किया तथा कहा कि अगर आंतरिक बदलाव होते भी हैं तो वो रुटीन के मामले होते हैं और व्‍यवस्‍था को ठीक करने के लिए किए जाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...