Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा में दुर्गेश उपाध्‍याय से ली गई एसाइनमेंट हेड की जिम्‍मेदारी

: संभालेंगे वेब डिविजन की जिम्‍मेदारी : सहारा से एक और खबर आ रही है कि उपेंद्र राय के खास माने जाने वाले दुर्गेश उपाध्‍याय से एसाइनमेंट हेड की जिम्‍मेदारी ले ली गई है. साथ ही एसाइनमेंट का कांसेप्‍ट भी बदल दिया गया है. उपेंद्र राय के दौर में दुर्गेश उपाध्‍याय वेब डिविजन के संपादक होने के साथ ही एसाइनमेंट हेड की जिम्‍मेदारी भी निभा रहे थे. अब उनके पास से एसाइनमेंट हेड की जिम्‍मेदारी ले ली गई है. इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है. दुर्गेश के पास अब केवल वेब डिविजन की जिम्‍मेदारी रहेगी. फिलहाल एसाइनमेंट की जिम्‍मेदारी दीपिका भान और राजेश कुमार को दी गई है.

इसके साथ ही सहारा में अब एसाइनमेंट के केंद्रीय जिम्‍मेदारी को भी समाप्‍त कर दिया गया है. पिछली बार अपनी वापसी के बाद उपेंद्र राय ने सभी चैनलों के एसाइनमेंट को एक करके सेंट्रल एसाइनमेंट हेड बना दिया था, जिसकी जिम्‍मेदारी दुर्गेश उपाध्‍याय के पास थी. संदीप बाधवा ने अब इसमें बदलाव करते हुए सभी चैनलों के एसाइनमेंट डेस्‍क अलग कर दिए हैं. सभी चैनल के अलग-अलग एसाइनमेंट बना दिए गए हैं. अब सभी चैनलों के एसाइनमेंट की जिम्‍मेदारी चैनल हेड के पास रहेगी. 

माना जा रहा है कि सहारा में अब उपेंद्र राय के नजदीकियों को किनारे लगाने के काम की शुरुआत दुर्गेश उपाध्‍याय से एसाइनमेंट की जिम्‍मेदारी लेने के साथ ही शुरू हो चुकी है. आने वाले दिनों में कुछ और लोगों के किनारे लगाए जाने की संभावना दिखने लगी है. गौरतलब है कि दुर्गेश की गिनती उपेंद्र राय के नजदीकी लोगों में की जाती है. दुर्गेश बीबीसी से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं. बीबीसी के लिए 26/11 समेत कई महत्‍वपूर्ण घटनाओं को कवर कर चुके हैं. बीबीसी से पहले से सीएनबीसी आवाज, स्‍टार न्‍यूज के साथ भी काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...