Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रेप पीडिता की पहचान बताने वाले चैनल पर पांच लाख का जुर्माना

 

: दिल्‍ली पुलिस पर भी लगा एक लाख का जुर्माना : कानूनी खर्च भी देने का आदेश : नई दिल्ली : वर्ष 2005 में हुए दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस व एक न्यूज चैनल पर कुल साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

 

: दिल्‍ली पुलिस पर भी लगा एक लाख का जुर्माना : कानूनी खर्च भी देने का आदेश : नई दिल्ली : वर्ष 2005 में हुए दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस व एक न्यूज चैनल पर कुल साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
 
उच्च न्यायालय के जस्टिस विपिन सांघी ने कहा कि मामले में एक लाख रुपये की राशि पुलिस को और पांच लाख रुपये की राशि न्यूज चैनल को चार सप्ताह के भीतर जमा करानी होगी। यह राशि पीड़िता को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों द्वारा याचिकाकर्ता महिला को 25-25 हजार रुपये की राशि कानूनी खर्च के रूप में भी देनी होगी।
 
उच्च न्यायालय ने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वह डीसीपी स्तर के अधिकारी से यह जांच कराए कि दुष्कर्म के मामले की एफआइआर की जानकारी किस पुलिसकर्मी के माध्यम से मीडिया तक पहुंची। उस पर उचित कार्रवाई कराई जाए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा जाए कि जांच किसी अन्य क्षेत्र के डीसीपी को दी जाए, ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे और जांच के दौरान पीड़िता की पहचान को लेकर भी गोपनीयता बरती जाए। यह जांच पुलिस को चार महीने के भीतर पूरी करनी होगी।
 
बता दें कि एक नाबालिग लड़की ने मां के माध्यम से दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस आयुक्त व एक न्यूज चैनल के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि उसने 2 अगस्त, 2005 को अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की एफआईआर के तथ्य पुलिस ने मीडिया के समक्ष उजागर कर दिए। इसके चलते उनके संबंध में पहले 4 अगस्त, 2005 को एक अखबार ने खबर प्रकाशित की और 7 अगस्त, 2005 को एक निजी न्यूज चैनल ने खबर प्रसारित की। प्रसारित खबर में उसके पिता का नाम, नौकरी और उनकी कालोनी तक के दृश्य दिखाए गए। इससे पीड़िता की पहचान उजागर हो गई और काफी मानहानि हुई। (जागरण)
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...