टैम द्वारा नए साल में पांचवें सप्ताह की टीआरपी जारी कर दी गई है. इस सप्ताह से टीआरपी अब प्रत्येक सप्ताह में गुरुवार को जारी होगा. अब तक यह बुधवार को जारी हो रहा था. पांचवें सप्ताह में भी कोई बड़ा बदलाव देखेने को नहीं मिला है. आजतक इस सप्ताह भी नम्बर एक के पायदान पर काबिज है. इंडिया टीवी दूसरे, एबीपी न्यूज तीसरे और जी न्यूज चौथे पायदान पर हैं. इस बार न्यूज24 ने आईबीएन7 को पछाड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है.
जी न्यूज छठवें स्थान पर पहुंच गया है. टॉप टेन में दूसरा बदलाव समय ने किया है. समय ने डीडी न्यूज को पछाड़ते हुए नौवें स्थान पर अपना कब्जा जमाया है. बाकी सभी चैनल लगभग अपने पिछले सप्ताह के पायदान पर ही खड़े हैं. ये सभी आंकड़े टीजी सीएस 15 प्लस श्रेणी के हैं. नीचे चैनलों की टीआरपी रेटिंग.
टीजी- सीएस 15प्लस
आजतक – 20.5, इंडिया टीवी – 17.2, एबीपी न्यूज़ – 15.3, ज़ी न्यूज़ – 12.4, न्यूज़ 24 – 8.9, आईबीएन7 – 7.0, एनडीटीवी इंडिया – 6.9, तेज – 4.0, समय – 2.5, डीडी न्यूज़ – 2.2, लाइव इंडिया- 1.2, इंडिया न्यूज – 1.0