Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण समूह ने लांच किया नईदुनिया को नेशनल संस्‍करण

 

जागरण प्रबंधन ने नईदुनिया का नेशनल संस्‍करण लांच कर दिया है. इसके लिए काफी समय से तैयारियां चल रही थीं. शनिवार को इस अखबार को दिल्‍ली तथा एनसीआर के बाजार में फिर से उतार दिया गया, परन्‍तु इस बार बदलाव यह रहा कि पिछली बार इसके मालिक विनय छजलानी थे तो इस बार इसका स्‍वामित्‍व दैनिक जागरण के पास है. माना जा रहा है कि नईदुनिया के लांच होने के बाद नेशनल दुनिया को भी इसका झटका लगेगा.

 

जागरण प्रबंधन ने नईदुनिया का नेशनल संस्‍करण लांच कर दिया है. इसके लिए काफी समय से तैयारियां चल रही थीं. शनिवार को इस अखबार को दिल्‍ली तथा एनसीआर के बाजार में फिर से उतार दिया गया, परन्‍तु इस बार बदलाव यह रहा कि पिछली बार इसके मालिक विनय छजलानी थे तो इस बार इसका स्‍वामित्‍व दैनिक जागरण के पास है. माना जा रहा है कि नईदुनिया के लांच होने के बाद नेशनल दुनिया को भी इसका झटका लगेगा.
लगभग दस महीने बाद लांच हुए नई दुनिया ने शुरुआत 14 पेजों के साथ की है. अगर इसे बेहतर रिस्‍पांस मिला तो अखबार के पेजों की संख्‍या बढ़ाई जा सकती है. नईदुनिया को जमे जमाए जागरण समूह का भी पूरा लाभ मिल रहा है. अखबार को लांच करने के लिए नईदुनिया को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी है. इसके साथ ही दिल्‍ली में जागरण समूह के दैनिक जागरण तथा नईदुनिया के राष्‍ट्रीय एडिशन हो गए हैं. दिल्‍ली में नई दुनिया की जिम्‍मेदारी वरिष्‍ठ पत्रकार सुरेश बाफना तथा उनकी छोटी सी टीम के पास है. 
 
नईदुनिया का ज्‍यादातर कंटेंट-लेआउट इंदौर से तैयार होकर आया है. स्‍थानीय खबरों के कुछ पेज नोएडा से बने हैं. अखबार का प्रकाशन जागरण के नोएडा से प्रिंटिंग यूनिट से किया गया है. अखबार के प्रधान संपादक श्रवण गर्ग ने बताया था कि अखबार अखबार दिल्‍ली में मौजूद मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ के अलावा इन राज्‍यों से जुड़े गुजरात, महाराष्‍ट्र तथा राजस्‍थान के लोगों को उनके राज्‍यों की स्‍तरीय खबरें उपलब्‍ध करवाएगा. दिल्‍ली में यह जाना पहचाना नाम है, लिहाजा हमें अतिरिक्‍त मेहतन करने की जरूरत भी नहीं है. 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...