यशवंत सिंह जी, भड़ास4मीडिया, महोदय। सविनय निवेदन यह है कि मैं एक कवयित्री हूँ, अपनी कविताओं को सुनाकर कर अपना व अपने परिवार का जीवनयापन कर रही हूँ। मुझे मेरठ में हिन्दुस्तान अखबार में संपादक बताकर एक व्यक्ति, जिनका नाम करण कश्यप है, ने मुझसे हिन्दुस्तान अखबार में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये ठग लिए। मैंने कई जगह शिकायत की पर हर जगह से मुझे बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। अब थक हार कर अंत में आपसे मदद मांग रही हूँ कि आप कृपया इसमें किसी स्तर पर मेरी मदद करें।








